बदायूं

Budaun News: सुबह बारिश ने तापमान किया कम, धूप निकली तो बढ़ी उमस

Connect News 24

The rain in the morning reduced the temperature, when the sun came out, the humidity increased

बुधवार की सुबह छाए बादल। संवाद

इस सप्ताह ऐसा ही बना रहेगा मौसम, कभी हल्की तो कभी तेज होगी बारिश, तापमान में भी होता रहेगा उतार-चढ़ाव

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मंगलवार से मौसम मे हुए बदलाव का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। तड़के बारिश होने के बाद बूंदाबांदी का सिलसिला पूर्वाह्न तक चला। दोपहर में धूप निकली। बीच-बीच में बादल छाने के कारण गर्मी का एहसास तो कम रहा लेकिन उमस लोगों को परेशान करती रही। इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।

जून की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। अब तक चिलचिलाती धूप के कारण तापमान 44 डिग्री के पार चला गया था, जिसने लोगों को बेहाल कर रख दिया था। इसके बाद मंगलवार को बदले मौसम ने राहत दी। मंगलवार रात से लेकर बुधवार तड़के तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही।

बुधवार सुबह बादल छाए रहे। सुबह बारिश के बार हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला पूर्वाह्न तक चला। इसके बाद धूप खिली। हालांकि बीच-बीच में निकली धूप के कारण तापमान में तो ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन उमस बढ़ गई। पंखे और कूलर में भी लोगों के पसीने छूटते रहे। दोपहर बाद तेज धूप ने तापमान में फिर बढ़ोतरी कर दी।

बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम-30.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, इस सप्ताह अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तीन दिन हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी होगी। बीच-बीच में धूप भी खिलती रहेगी, जिससे तापमान में बढोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि रविवार से तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद तापमान में भी गिरावट आएगी।

बूंदबांदी से फैली कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

मंगलवार हुई तेज बारिश के बाद जहां शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया था वहीं बुधवार को हल्की बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ फैल गई। शहबाजपुर, पटियाली सराय, टिकटगंज, लोचीनगला, जोगीपुरा, कबूलपुरा आदि स्थानों पर ज्यादा परेशानी हुई। सड़कों पर दोपहिया वाहन सवार फिसलने से भी बच गए।

बुधवार की सुबह छाए बादल। संवाद

बुधवार की सुबह छाए बादल। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button