शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दिल्ली से घर लौट रहे युवक की मौत
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुरा निवासी विनोद (40) की तबीयत बिगड़ गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली से घर लौट रहा था। विनोद दिल्ली में सिलाई का काम करता था। बुधवार की शाम वह घर आने के लिए रोडवेज की बस में सवार हो गया। उसने फोन पर परिजनों से बात भी की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को रोडवेज बस में उसकी तबीयत बिगड़ गई। बस अड्डे से उसे 108 एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद