पीलीभीत

Pilibhit News: चाकू से अपनी गर्दन काटने की दी धमकी, पुलिस ने भेजा जेल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST

पूरनपुर। परिजनों को डराने के लिए पुलिस चौकी के समीप एक फल विक्रेता ने अपनी गर्दन पर चाकू रखकर गला काट लेने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना बुधवार शाम की है। स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के समीप मोहल्ला चौक निवासी इसरार की अपने परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इस पर वह चाकू से अपनी गर्दन काटने की धमकी देने लगा। मां और अन्य करीबियों ने उससे चाकू छीनने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे चाकू समेत दबोच लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button