Budaun News: विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की अलख जगा रहा अभाविप
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहसवान इकाई द्वारा स्थापना दिवस सप्ताह के तहत पन्नालाल इंटर कॉलेज में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अंकित पटेल रहे। उन्होंने अभाविप के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा-संगठन विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की अलख जगा रहा है।
प्रधानाचार्य सुजीत सिंह ने कहा कि छात्रों को अभाविप से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिससे व्यक्तित्व में परिवर्तन संभव हो। सहसवान के विस्तारक राजवीर गुर्जर ने संगठन से जुड़ने के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अभाविप अपने विभिन्न आयामों, प्रकल्पों और गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में समाजसेवा व राष्ट्र प्रथम के मंत्र को धारण करने वाला संगठन है। इस मौके पर अजय शर्मा, शेर सिंह, रामसेवक आदि मौजूद रहे। संवाद


