Shahjahanpur News: युवा बनवाएं मत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका

कार्यक्रम में संबोधित करते डीएम उमेश प्रताप सिंह। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ”देश का फॉर्म भरा क्या?” का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत डीएम उमेश प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में जीआईसी चांदापुर के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। तमाम स्कूलों की छात्राओं ने रंगोली बनाई। सृष्टि और साजिया ने गीत गाए। अंशिका यादव व ऐनुल ने भाषण दिया। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि अभी निचले स्तर पर वोट पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूकता कम है जिसको बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने इस वर्ष 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से अपना वोट बनवाने की अपील की। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने कहा कि वोट के महत्व को समझना होगा, वोट की ताकत ही सरकार बनाती है। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. मंसूर अहमद, डीआईओएस हरिवंश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्र, एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम, बीएसए रणवीर सिंह, नोडल अधिकारी खलीक अहमद, डॉ. सुहेल अख्तर नकवी, डॉ. फैय्याज अहमद आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संबोधित करते डीएम उमेश प्रताप सिंह। स्रोत: प्रशासन

कार्यक्रम में संबोधित करते डीएम उमेश प्रताप सिंह। स्रोत: प्रशासन

कार्यक्रम में संबोधित करते डीएम उमेश प्रताप सिंह। स्रोत: प्रशासन

