Shahjahanpur News: यूथ थिएटर ग्रुप ने धनबाद में जीते आठ पुरस्कार

अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने वाले यूथ थियेटर ग्रुप के कलाकार
शाहजहांपुर। झारखंड के धनबाद में 21 से 24 जुलाई तक आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में यूथ थियेटर ग्रुप ने आठ पुरस्कार जीते हैंं।
ग्रुप की ओर से नाटक ”अ काइंड ऑफ प्रेगनेंसी” को सर्वश्रष्ठ द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार प्रिया राव, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का द्वितीय पुरस्कार शादान खान, सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा का प्रथम पुरस्कार अनिल सिंह, सर्वश्रेष्ठ आलेख का पुरस्कार योगेश सोमन को मिला।
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का तृतीय पुरस्कार शादान खान, सर्वश्रेष्ठ संगीत का तृतीय पुरस्कार कपिल देव, सर्वश्रेष्ठ प्रकाश व्यवस्था का पुरस्कार कृष्णा सैनी को मिला। टीम में अनुज कुमार वर्मा, पूजा, सुमित कुमार, नदीम अख्तर, करन कुमार, राहुल कुमार, रितेश कुमार, अमन कुमार आदि शामिल रहे। संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों ने कलाकारों को पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी है। संवाद