Shahjahanpur: भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेगी बहनों की राखी, डाक विभाग ने 10 रुपये में जारी किया वाटरप्रूफ लिफाफा

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Istock
विस्तार
रक्षाबंधन पर बहनें वाटरप्रूफ लिफाफे में देश-विदेश में रहने वाले भाइयों को भी राखियां भेज सकेंगी। वाटरप्रूफ लिफाफे सभी डाकघरों पर मात्र 10 रुपये में उपलब्ध हैं। इन्हें बेचने के लिए आज से विशेष काउंटर लगाए जाएंगे।
रक्षाबंधन पर बहनें दूरदराज में रहने वाले अपने भाइयों को राखी भेजती हैं। सादे लिफाफे में राखियां भेजे जाने पर बारिश आदि के चलते उनके खराब होने की आशंका रहती है। इसको ध्यान में रखकर डाकघर की ओर से वाटर प्रूफ लिफाफे हर साल ही जारी किए जाते हैं। इनमें राखियां पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: कांवड़िये के पैर में लगी चोट तो डाक कांवड़ लेकर दरोगा ने लगाई दौड़, नहीं टूटने दी आस्था की डोर
शाहजहांपुर के डाकघर में आज से अलग से काउंटर लगाकर ये वाटर प्रूफ लिफाफे बेचे जाएंगे। बहनें डाकघर से लिफाफे खरीदकर अपने भाइयों को राखियां भेज सकेंगी। इनको समय से पहुंचाने के लिए डाक विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डाकघरों पर राखियों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा सिर्फ दस रुपये में उपलब्ध होगा। राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के लिए अलग से शुल्क देय होगा।