बदायूं

Budaun News: उझानी की वाल्मीकि बस्ती में जलभराव, ईओ को ज्ञापन

Connect News 24

समस्या से परेशान लोग पहुंचे पालिका दफ्तर

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। बाजारकलां मोहल्ले की वाल्मीकि बस्ती में जलभराव और खस्ताहाल सड़कों से परेशान लोग सोमवार को पालिका के पूर्व सदस्य मोहित प्रभाकर के नेतृत्व में पालिका कार्यालय पहुंचे। लोगों ने ईओ के सामने अपनी दिक्कतें बयां की। ज्ञापन देकर समस्या समाधान कराने की मांग की।

पालिका कार्यालय पहुंचे लोगों के साथ उनके बच्चे भी थे। प्रभाकर ने पहले सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी, फिर ईओ अब्दुल सबूर को समस्या से कराया। बताया- नई बस्ती में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। पास में तालाब होने की वजह से सड़कों पर भी बारिश का पानी भर जाता है।

इस दौरान ईओ को ज्ञापन भी दिया गया। जिसमें सड़कों का जीर्णोद्धार कराने, जलभराव से मुक्ति दिलाने और पालिका स्तर की सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग की गई। इस मौके पर आशीष, कपिल कुमार, रामू, उमेश कुमार, संजय कुमार, सचिन, कैलाश और रामप्रकाश मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button