मनोरंजन

शाहरुख ने किया ऐसा ट्वीट कि मन्नत डिनर लेकर पहुंच गई स्वीगी की टीम, पिक्चर हुआ वायरल

Connect News 24

Shahrukh Khan AskSrk: शाहरुख खान के ट्विटर हैंडल पर चिट-चैट सेशन काफी दिलचस्प होते हैं. सोमवार को भी एसआरके ने अपने फैंस के साथ एक चिट-चैट सेशन किया. 15 मिनट के खाली वक्त में शाहरुख ने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. ऐसे में फैंस ने उनकी खाने की आदत से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी सवाल किए. जिसका एसआरके ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. एक फैन से तो शाहरुख की कुछ ऐसी बातचीत हुई कि फूड डिलीवरी ऐप स्वीगी की टीम शाहरुख के लिए डिनर लेकर उनके घर मन्नत पहुंच गई. अब सोशल मीडिया पर शाहरुख के घर के बाहर घड़े 7 डिलीवरी बॉयज की एक पिक्चर खासी वायरल हो रही है.

शाहरुख ने फैन से पूछा स्विगी से हो क्या?
शाहरुख खान अपने फैंस के हर सवाल का बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं. अब जब सोमवार को शाहरुख ने ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन का आयोजन किया तो उनसे एक फैन ने पूछ लिया, ‘खाना खाया क्या भाई?’ इसपर शाहरुख ने जवाब दिया, ‘क्यों भाई आप स्विगी से हो…भेज दोगे क्या?’ बस फिर क्या था स्विगी ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए लिखा, ‘हम हैं स्विगी से, भेज दें क्या??’

 

शाहरुख के घर पहुंची स्विगी की टीम
इसके कुछ समय बाद ही स्विगी के ट्विटर हैंडल पर एक पिक्चर पोस्ट की गई. जिसमें सात डिलीवरी बॉयज खाना लेकर शाहरुख के घर मन्नत के बाहर खड़े नजर आए. इस पिक्चर पर कैप्शन दिया गया था, ‘हम स्विगी वाले हैं हम डिनर लेकर आ गए.’

फैंस को दी जवान की जानकारी
इस लाइव सेशन में शाहरुख के तमाम फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर एक्साइटमेंट दिखाते नजर आए. इस दौरान शाहरुख खान ने भी कहा कि फैंस 7 सितंबर को जवान से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में मिल सकते हैं. पठान के बाद फैंस को शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 2: ऐश्वर्या राय की फिल्म पहले पार्ट को नहीं छोड़ पाई पीछे, वर्ल्डवाइड इतना कलेक्शन कर हुई क्लोज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button