शाहजहाँपुर

शर्मनाक करतूत: अनुदेशक की हरकतों पर शिक्षिका ने डाला पर्दा, शिकायत करने पर ऐसे बंद कराया छात्राओं का मुंह

Connect News 24

Instructor used to harass women too The teacher had instructed the girl students to keep quiet

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के ददरौल क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 13 छात्राओं का यौन शोषण करने वाला कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली की हरकतों से से गांव वाले भी त्रस्त थे। सहायक अध्यापिका शाजिया न केवल उसकी हरकतों पर पर्दा डालती थी, बल्कि सहयोग भी करती थी। 

छात्राओं ने अनुदेशक की हरकतों की शाजिया से शिकायत भी की थी, लेकिन उसने छात्राओं को बदनामी का भय दिखाकर खामोश रहने की हिदायत दे दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अनुदेशक तमंचा और चाकू दिखाकर लोगों को धमकाता था।

जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं के यौन शोषण का मामला 13 मई को प्रकाश में आया था। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर अनुदेशक मोहम्मद अली के साथ मारपीट और हंगामा करने के बाद पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला था। पुलिस ने मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया था। 

इस मामले में लालता प्रसाद की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल और सहायक अध्यापक शाजिया के खिलाफ तिलहर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अनुदेशक को जेल भेज दिया था। अनिल और शाजिया को बीएसए ने निलंबित कर दिया। अनुदेशक की सेवाएं समाप्त कर दीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button