Uncategorized
Trending

शिक्षक दिवस पर श्री अनिल कुमार सिंह के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस -२ में सम्मानित ।

Connect News 24

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 ,प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट , बरेली , में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री अनिल कुमार सिंह को ‘अभिनंदन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

ज्ञात हो कि श्री अनिल कुमार सिंह विगत ग्यारह वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं । वे अपने परिश्रम, निष्ठा तथा छात्रों के प्रति समर्पण के कारण शिक्षा जगत में एक अलग पहचान रखते हैं । वर्तमान में श्री अनिल कुमार सिंह , लाला हरि राम इंटर कॉलेज ,खुदागंज में कार्यरत हैं ।

उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए उनको यह सम्मान के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक , के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ की प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button