Pilibhit News: डेंगू के तीन और मरीज मिले, संख्या बढ़कर 24 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:37 PM IST
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव-गांव जाकर बुखार के मरीजों का परीक्षण कर रही हैं। रोजाना डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने की पुष्टि विभाग कर रहा है, लेकिन कई क्षेत्रों में विभागीय टीमेंं न पहुंचने से लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर जांच की। इसमें तीन नए मरीज मिले। टीम ने डेंगू की कुल 68 जांचे कीं। इसमें 26 मरीजों की एनएस-वन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने उनका एलाइजा टेस्ट कराया। इसमें तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
अब तक डेंगू की कुल 987 जांच की जा चुकी हैं। इसके अलावा मलेरिया की 948 मरीजों की जांच की गई। इसमें 15 मरीजों में मलेरिया पाया गया। जिले में मलेरिया के कुल 308 मरीज पाॅजिटिव आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के तीन व मलेरिया के 15 मरीज मिले हैं। मरीजों के घरों के आस-पास दवा का छिड़काव कराकर उपचार शुरू कर दिया गया है।