शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री हरी ओम् सिंह , प्रधानाचार्य एस॰आर॰आर॰ गर्ल्ज़ इंटर कॉलेज , मदनापुर, को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में किया गया ।

श्री हरी ओम् सिंह अपनी सेवाओं तथा नेतृत्व से अपने विद्यालय को नित नयी ऊचाइयों पर पहुँचा रहे हैं । इनही सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के जाने – माने तथा शिक्षकों एवं छात्रों के पसंदीदा शिक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत, चीफ़ प्रॉक्टर श्री मृगेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।




