बरेली

भूसे की आड़ में तस्करी: निकाय चुनाव में खपाई जानी थी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब, ट्रक से 510 पेटी बरामद

Connect News 24

Police recovered Haryana brand English liquor from the truck

ट्रक से बरामद हुई अंग्रेजी शराब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही शराब तस्करी का अवैध धंधा जोर पकड़ने लगा है। दूसरे राज्यों से सस्ती अंग्रेजी शराब मंगाई जा रही है, वहीं इसे रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग भी अभियान चला रहा है। बरेली में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।   

सीबीगंज थाना पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक पकड़कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 510 पेटी रखी हुई थी। शराब के ऊपर और नीचे भूसी से भरे बोरे लगाए गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button