बदायूं

सिपाही की रील : हवाई जहाज तो कभी उड़ाया नहीं.. आदमी उड़ाता हूं

Connect News 24

बदायूं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्सर लोग वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं। ऐसे में पुलिस विभाग के सिपाही भी पीछे नहीं है। सिविल लाइंस थाने में तैनात एक सिपाही के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एसएसपी ने इनकी जांच शुरू करा दी है।

सिविल लाइंस थाने में तैनात सिपाही सोविंदर के सिंघम स्टाइल में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सिपाही का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। वह रोज वर्दी में वीडियो बनाकर अपलोड करता है। वह शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाकर रील बनाता है। इनमें जवाहरपुरी का रोजा भी शामिल है। एक रील सिपाही ने जहाज तो कभी उड़ाया नहीं आदमी उड़ाता हूं… डायलॉग के साथ बनाई है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button