बरेली

उर्स-ए-रजवी: बरेली में सोनिया गांधी और मायावती ने भेजीं चादर, भाजपा सांसद की ओर से भी की गई चादरपोशी

Connect News 24

Sonia Gandhi and Mayawati sent chadar for ala hazrat dargah in Bareilly

मायावती की ओर से बसपा नेताओं ने पेश की चादर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आला हजरत के उर्स के मौके पर कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से भी चादरें भेजी गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से चादर भेजी गई। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने इस चादर को आला हजरत दरगाह पर पेश कर गुलपोशी की। इस दौरान पूर्व विधायक छोले लाल गंगवार, डॉ. मेहंदी हसन, दिनेश दद्दा, जुनेद हसन, सुरेश वाल्मीकि, कमरुद्दीन सैफी, जिया उर रहमान आदि मौजूद रहे। 

बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजेश सागर, राजवीर सिंह गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की। शाहीन रजा खान, राजू शमीम, अजय सागर, फारुख अहमद मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- Urs e Razvi 2023: आला हजरत की चौखट को चूमकर दीवाने हुए जायरीन, तस्वीरों में देखें उर्स की रौनक

भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी, संजीव सागर, राजेंद्र सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्वेश अली अंसारी ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की। इस दौरान राज कमल पाल, मनोज सागर, रियाज अहमद, शाकिर अली आदि मौजूद रहे। बरेली के भाजपा सांसद संतोष गंगवार की ओर भी दरगाह शरीफ पर चादर पेश गई। इसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पेश किया गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button