मनोरंजन

सोनू सूद एक बार फिर बने मसीहा! ओडिशा ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवार जनों के लिए शुरू की हेल्पलाइन

Connect News 24

Sonu Sood Start The Helpline Number: ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट (Odisha Train Accident) ने देश को एक बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है. इस एक्सीडेंट में 200 से ज़्यादा रेलयात्रियों ने अपनी जान गंवा दी तो 900 लोग घायल हुए हैं. इसी के बाद बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक वीडियो (Video) शेयर किया जिसमें उनकी टीम पीड़ित परिवारों की हेल्प करने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया है.

सोनू सूद ने लिया संकल्प

सोनू ने संकल्प लिया है कि वह पीड़ित परिवारों की ज़िंदगियों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए दीर्घकालिक बिज़नेस की स्थापना और शिक्षा मुहैया कराएंगे. उनकी टीम प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार दिलाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है, ताकि उन्हें स्थिर नौकरी का अवलंब मिले जिससे वह अपनी लाइफ का गुजारा कर सकें.

सोनू ने इस खूबसूरत पहल हेतु एक हेल्पलाइन की शुरुआत की है, जिससे लोग आसानी से उनकी टीम से संपर्क कर मदद की गुहार लगा सकते हैं. सोनू मदद करने के लिए लोगों के लिए  9967567520 यह नंबर शेयर किया है. इसके द्वारा एसएमएस से उनकी टीम से कान्टैक्ट कर सकते हैं.  एसएमएस रिसीव कर उनकी टीम तुरंत रिप्लाई कर एक्शन मोड में आएगी, बल्कि मदद का हाथ आगे करेगी ताकि वह अपनी खुशहाल ज़िंदगी की ओर दोबारा करवट लें.


लोगों को मिले हेल्प

सोनू  इस संवेक्षशील पहल से पूरा प्रयास कर रहे कि प्रभावित व्यक्तियों को अधिक से अधिक मदद मिले. उनका लक्ष्य केवल लोगों को एक आशा की किरण और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही है. तो क्यों न हम भी सोनू की इस पहल में उनका साथ दें और ओडिशा ट्रैन हादसे में प्रभावित लोगों की दुआओं का कारण बने.

कोरोना में भी की थी मदद

सोनू सूद (Sonu Sood) इससे पहले लॉकडाउन (Lockdown) में भी लोगों की हेल्फ करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया और कभी रोका नहीं.  अब वो इस नेक काम में आगे आएं हैं.

Nawazuddin Siddiqui की पत्नी को यूजर ने दे दी सरनेम बदलने की सलाह, जानें आलिया सिद्दीकी ने क्या दिया जवाब


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button