रामपुर

हार के डर से धांधली की आशंका जता रही है सपा : नवेद मियां

Connect News 24

रामपुर। जिला पंचायत स्थित बूथ पर वोट डालने आए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस व प्रशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को पहले से ही पता था कि इस बार शहर में जनता उनके खिलाफ है, इसलिए वो धांधली की आशंका जताकर अपनी हार का ठीकरा सरकारी तंत्र पर फोड़ना चाह रहे थे। नवेद मियां ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व पर जिस प्रकार पुलिस व प्रशासन की तरफ से अच्छी व्यवस्था की गई थी, वह सराहनीय है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रामपुर के लोग किसी के बहकावे में नहीं आए और निर्भीक होकर मतदान किया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस बार बदलाव तय है। इस मौके पर पीआरओ काशिफ खां भी मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button