Schools

SSC CHSL परीक्षा 2021 के फाइनल नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

SSC CHSL Final Result 2021 Declared: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल फाइनल परीक्षा 2021 के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा की फाइनल स्टेज तक पहुंचे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.nic.in. ये रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए जारी हुआ है जो कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10 + 2) लेवल एग्जामिनेशन के डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड में शामिल हुए थे. ये फाइनल नतीजे हैं इसके बाद चुने कैंडिडेट्स का सेलेक्शन अंतिम माना जाएगा.

किस आधार पर आए हैं नतीजे

जिन कैंडिडेट्स ने सीएचएसएल का स्किल टेस्ट पास कर लिया था उन्हें डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया गया था. इसी के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है. इस बारे में जारी नोटिस में कहा गया है कि विभिन्न मिनिस्ट्री, डिपार्टमेंट, ऑफिसेस में कैंडिडेट्स की नियुक्ति डीवी और टायर III यानी स्किल टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर की गई है. इसके अलावा डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के दौरान उनके द्वारा दी गई प्रिफरेंस लिस्ट और उसकी उपलब्धता के आधार पर विभाग सौंपे गए हैं. जो कैंडिडेट्स मानक पूरे करते थे उन्हें ही नियुक्त किया गया है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर Results नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर कैंडिडेट्स को CHSL नाम के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इतना करते ही नतीजों का पेज खुल जाएगा.
  • यहां से रिजल्ट चेक करने के लिए पीडीएफ फाइल खोलें.
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें.
  • इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें, ये भविष्य में काम आएगी.
  • अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.
  • एसएससी सीएचएसएल, एमटीएस और एसआई समेत अन्य परीक्षा तारीखें भी जारी कर दी गई हैं. इन्हें वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: SSC एग्जाम कैलेंडर जारी, इन डेट्स पर होगा एग्जाम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button