Pilibhit News: नौ वाहन सीज, 14 का चालान

फोटो- 18 बृहस्पतिवार को हाईवे पर चेकिंग करते एआरटीओ वीरेंद्र कुमार।
पीलीभीत। परिवहन आयुक्त से मिले निर्देश पर बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बरेली दिनेश कुमार के नेतृत्व में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन ने विभिन्न मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नौ वाहनों को सीज करने के साथ 14 वाहनों का चालान किया गया।
पूरनपुर मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए ओवरलोड संचालित हो रहे तीन वाहनों को सीज कर गढ़वा खेड़ा पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दे दिया।
दो बसें जोकि चंडीगढ़ से बहराइच जा रहीं थी में क्षमता से अधिक मिलने पर इनका चालान किया गया। चेकिंग के दौरान फिटनेस वैधता, परमिट वैधता समाप्ति एवं मार्ग कर बकाया होने पर 11 वाहनों का चालान करने के अलावा पांच वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ ने बताया कि कुल नौ वाहनों को सीज करने के साथ 14 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही इनसे 256000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। संवाद