Schools

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित, यहां देखें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट

Connect News 24

SSC CHSL Tier 1 Result 2023 Released: एसएससी ने सीएचएसएल टियर वन परीक्षा 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2023 में शामिल हुए हों, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.nic.in. बता दें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने टियर वन कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन का आयोजन 9 मार्च से 21 मार्च के बीच किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में दसियों लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. इसी के नतीजे अब जारी हुए हैं.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बारे मे जारी ऑफिशियल नोटिस में लिखा है कि, टियर वन कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन का आयोजन मल्टीपल शिफ्ट में किया गया था. इसलिए कैंडिडेट्स के मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड करके जारी किया गया है. इसके लिए कमीशन की वेबसाइट पर 7 फरवरी 2019 के दिन जारी फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है. यहीं नॉर्मलाइज्ड मार्क्स कैंडिडेट्स के टियर 2 एग्जाम का आधार बनेंगे. इन्हीं के बेसिस पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां रिजल्ट लिंक दिया होगा इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नये पेज खुल जाएगा जिस पर आप रिजल्ट की पीडीएफ देख सकते हैं.
  • इस पीडीएफ में आप चेक करें कि आपका सेलेक्शन हुआ है या नहीं.
  • यहां से रिजल्ट चेक करके इसे सेव कर लें और आगे की तैयारी करें.

इतने कैंडिडेट्स का हुआ है सेलेक्शन

एसएससी सीएचएसएल टियर II परीक्षा 2023 का आयोजन 26 जून 2023 के दिन किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए कुल 40,224 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है. यानी कुल इतने उम्मीदवारों ने टियर वन परीक्षा पास की है.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: DRDO में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button