Schools

SSC CPO टियर वन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक, फटाफट कर लें डाउनलोड

Connect News 24

SSC CPO Tier 1 Exam 2023 Admit Card Out: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीपीओ टियर वन परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने एग्जाम के लिए फॉर्म भरा हो, वे रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ये एडमिट कार्ड दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ में एसआई, सीआईएसएफ में एएसआई और इंस्पेक्टर पद के लिए रिलीज हुए हैं. इन्हें डाउनलोड करने के लिए आपको स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ssc.nic.in.

अभी इन रीजन के एडमिट कार्ड हुए हैं जारी

एसएससी ने अभी एमपीआर, एसआर, एनडब्ल्यूआर और सीआर रीजन के एडमिट कार्ड रिलीज किए हैं. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी. बाकी रीजन के कैंडिडेट्स को ये सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और लेटेस्ट अपडेट लेते रहें.

परीक्षा का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर 2023 के बीच किया जाएगा. एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना बहुत जरूरी है.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको Admit Card का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर रीजनल वेबसाइट्स की पूरी सूची वाला पेज खुल जाएगा.
  • अब आपको जिस रीजन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है, उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें और एंटर कर दें.
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • अन्य किसी भी विषय में जानकारी या अपडेट पाने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं

यह भी पढ़ें: भारतीय युवाओं के लिए खजाना है ये पढ़ाई, पूरी करते ही मिलेगी लाखों की नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button