मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर ‘सुखी’ की कमाई ना के बराबर, जानें शिल्पा शेट्टी की फिल्म का शनिवार का कलेक्शन
Sukhee Box Office Collection Day 2: शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. उनकी फिल्म का विक्की कौशल स्टारर द ग्रेट इंडियन फैमिली के साथ क्लैश हुआ है और इसका दोनों ही फिल्मों पर असर दिखाई दे रही है. फिल्म सुखी ने अपनी रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही बेहद कम कमाई की है.
सुखी दो दिनों में करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. ऐसा लग है कि शिल्पा शेट्टी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाने वाली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन जहां 0.3 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन भी सिर्फ 0.4 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म ने टोटल 0.7 करोड़ कमाए हैं.