Pilibhit News: मजदूरी न मिलने पर श्रमिकों ने सौर ऊर्जा प्लांट मैनेजर को घेरा

बीसलपुर के गांव खननका में हगामा करते श्रमिक । स्रोत संघ
बीसलपुर। गांव खनंका में निर्माणाधीन सौर ऊर्जा प्लांट के श्रमिकों ने मजदूरी न मिलने पर शनिवार को प्रबंधक का घेराव कर हंगामा किया। उन्हें प्लांट में नहीं जाने दिया। मजदूरों के गुस्से को देखते हुए प्रबंधक को बिना निरीक्षण किए ही लौटना पड़ा।
गांव खनंका में सौर ऊर्जा का प्लांट का निर्माण हो रहा है। इसमें गांव के करीब 25 मजदूरों ने पिछले माह काम किया था, लेकिन उनकी मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। शनिवार को प्लांट प्रबंधक नवीन शर्मा निरीक्षण करने आए तो श्रमिकों ने उनका घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रबंधक को प्लांट में नहीं जाने दिया।
काफी समझाने पर भी जब श्रमिक नहीं माने तो प्रबंधक प्लांट का निरीक्षण किए बगैर ही शाहजहांपुर लौट गए। प्रबंधक के जाने के बाद भी श्रमिक काफी देर तक प्लांट के बाहर डेरा डाले रहे। श्रमिकों को उम्मीद थी कि प्रबंधक दोबारा आएंगे, लेकिन वह फिर नहीं आए। इस दौरान धर्मेश सिंह, विकास सिंह, देवेश शुक्ला, वीरपाल, अब्दुल मुकर्रम, अवनीश, गुलफाम, रिंकू, मुनेश, विनय, वीरेश, अमित, सर्वेश आदि श्रमिक मौजूद रहे। इस बाबत प्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि ठेकेदार ने धनाभाव के कारण श्रमिकों की मजदूरी रोक रखी है।