मनोरंजन

सुनील शेट्टी ने बेटी आथिया को यूं किया बर्थडे विश, अनसीन फोटो शेयर कर लिखा- ‘मेरा बच्चा’

Connect News 24

Athiya Shetty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. सुनील शेट्टी की लाडली आज पूरे 31 साल की हो गई हैं. शादी के बाद एक्ट्रेस का ये पहला बर्थडे है, इसी वजह से ये बेहद खास होने वाला है. बेटी के इस स्पेशल दिन पर पापा सुनील शेट्टी ने उन्हें बड़े ही प्यारभरे अंदाज में बर्थडे विश किया है.

बेटी अथिया के बर्थडे पर पापा सुनील ने यूं लुटाया प्यार
सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्रम पर अथिया की शादी की एक अनसीन फोटो शेयर की है. इस फोटो में अथिया के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और सुनील उन्हें गाल पर किस कर प्यार करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा’. एक्ट्रेस ने इसी साल क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है.


पापा के लिए अथिया ने जाहिर किया अपना प्यार
इस फोटो पर अथिया ने भी कमेंट कर अपने पापा पर प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस ने कमेंट में लिखा-‘लव यू पापा’ अथिया शेट्टी ने इसी साल फरवरी में क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की है. साथ ही कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर अथिया को जन्मदिन की बधाई दी है, जिसमें अर्चना पुरन सिंह, दर्शन कुमार और विंदू दारा सिंह का नाम शामिल है. 

बता दें कि, हाल ही में बाप-बेटी की जोड़ी को एक साथ देखा गया था. सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी ने एक साथ जियो वर्ल्ड सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में रैंपवॉक किया था. इस दौरान बाप-बेटी की जोड़ी ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी.

हेरा फेरी 3 में नजर आ सकते हैं सुनील शेट्टी 
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सुनील शेट्टी हेरा फेरी 3 में नजर आ सकते हैं. वहीं,अथिया फिलहाल फिल्मों से दूर हैं. उन्हें आखिरीबार 2019 में आई फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था. इस. इन दिनों अथिया पति केएल राहुल संग अपनी हैप्पी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं. 

 

यह भी पढ़ें: 12th Fail Box Office Collection Day 9: 12वीं फेल’ ने छुड़ाए ‘तेजस’ के छक्के, विक्रांत की फिल्म ने ‘तेजस’ से की तिगुनी कमाई


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button