मनोरंजन

सनी लियोनी ने ग्रीन गाउन में कान्स में दिखाया जलवा,एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक ने जीता फैंस का दिल

Connect News 24

Cannes Film Festival 2023: 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में इस साल बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं ने अपना डेब्यू किया है. अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) का भी नाम शामिल हो गया है. जिन्होंने हाल ही में अपने कान्स लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

सनी लियोनी ने किया कान्स में डेब्यू

सनी लियोनी ने अपने दो कान्स लुक की कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इनमें से पहले लुक में सनी ने डिजाइन मारिया कोखिया का डिजाइन किया हुआ एक वन साइड शोल्डर ग्रीन गाउन पहना था. अपने इस लुक को सनी ने खुले बालों, कानों में छोटे से टोप्स और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया था. साथ ही मैचिंग हील सनी के इस लुक और भी स्टाइलिश बना रही है.


सनी ने शेयर की कान्स के दूसरे लुक की फोटोज

वहीं अपने दूसरे लुक की तस्वीरें सनी ने कुछ देर पहले ही शेयर की हैं. सनी का ये लुक भी काफी कमाल लग रहा है. उन्होंने ब्लैक फ्रील क्रॉप टॉप को व्हाइट पैंट के साथ कैरी किया है. इस लुक में सनी ने अपने बालों को स्ट्रेट रखा है. उनका मेकअप भी काफी सेटल है. सनी की ये तस्वीरें फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उनकी तारीफ भी करते दिखाई दिए हैं.


इस फिल्म में नजर आएंगे सनी

बता दें कि सनी लियोनी बहुत जल्द ‘कैनेडी’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ राहुल भट्ट दिखाई देंगे. सनी की ये फिल्म कांस के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में दिखाई जाएगी. वहीं सनी से पहले सारा अली खान, सपना चौधरी, मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर भी इस साल कान्स में अपना डेब्यू किया है. इन सभी एक्ट्रेसेस की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.

यह भी पढ़ें – 

In Pics: कभी माधुरी की हमशक्ल बन बड़े पर्दे पर छा गई थीं ये एक्ट्रेस, अब गुमनामी में बिता रही जिंदगी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button