बदायूं

स्वनिधि महोत्सव : 200 लाभार्थियों वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र

Connect News 24

Swanidhi Mahotsav: Loan sanction letters distributed to 200 beneficiaries

बदायूं क्लब में कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ मौजूद राज्य मंत्री गुलाब देवी, केंद्रीय राज्य

– बदायूं क्लब में लगी प्रदर्शनी का राज्यमंत्रियों ने किया अवलोकन

– राज्यमंत्री गुलाब देवी रेहड़ी पटरी वालों से बोलीं- आप आगे बढ़ें, सरकार व पूरा सिस्टम आपके साथ

– राज्यमंत्री बीएल वर्मा बोले- व्यापार में साख जरूरी, ईमानदारी बरतने से ही आगे बढ़ता है व्यापार

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव का आयोजन बदायूं क्लब में हुआ। यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं क्लब में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान 200 लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र बांटे गए।

राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित रेहड़ी पटरी वालों से कहा कि आप आगे बढ़ें, सरकार व पूरा सिस्टम आपके साथ है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि व्यापार में साख बहुत जरूरी है। ईमानदारी से प्रयास करने वालों का ही व्यापार आगे बढ़ता है।

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी बनेगा जब हम सभी आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। विधायक सदर महेश चंद गुप्ता ने कहा कि सब के प्रयास से भारत विश्व गुरु बनेगा। विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक कारगर व महत्वाकांक्षी योजना है। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने कहा कि बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आमजन को दिया गया है।

इस मौके पर डीएम मनोज कुमार ने भी अपने विचार रखे। वहीं एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि जिले के 21 नगर निकायों में 12142 को प्रथम किश्त का लाभ दिया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, एसएसपी डॉ. ओपीसिंह, एडीएम एफआर आरके पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, पीडी डूडा देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button