पीलीभीत

Pilibhit News: दुकान पर काम कर रहे किशोर की करंट से मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 23 Jun 2023 12:37 AM IST

पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के रहने वाले 17 वर्षीय सुहेल की दुकान पर काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गई। परिवार वालों ने दुकानदार पर करंट लगाने का आरोप लगाया है।

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहने वाले पप्पू का पुत्र सुहेल शहर की लकड़ी मंडी रोड स्थित अजीम की शटर की दुकान पर काम करता है। बुधवार को काम करने के दौरान सुहेल ने पंखे को अपनी तरफ किया। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसे शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिवार वाले आरोप लगाने लगे कि करंट उसे जबरन लगाया गया है। जिसके बाद वहां माहौल काफी गर्म हो गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिवार वालों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दे रही थी, लेकिन परिवार वाले इस बात पर तैयार नहीं थे। इस बीच काफी देर तक अस्पताल गेट पर अफरा तफरी का माहौल रहा। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया है कि शव को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button