Schools

Telangana Board SSC परीक्षा के नतीजे जारी, इस वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स से करें चेक

Connect News 24

Telangana Board TS SSC Result 2023 Declared: तेलांगना राज्य के क्लास दसवीं के नतीजों का एलान कर दिया गया है. वे छात्र जिन्होंने इस साल की टीएस एसएससी परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परिणाम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, तेलांगना ने रिलीज किए हैं. इन्हें देखने के लिए भी आपको बीएसई तेलांगना की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाना होगा, जिसका पता ये है – bse.telangana.gov.in. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल तेलांगना बोर्ड दसवीं की परीक्षा में करीब 5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. इन सभी को काफी दिनों से रिजल्ट की प्रतीक्षा थी जो अब पूरी हो गई है.

इस वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

नतीजे चेक करने के लिए छात्र ऊपर बतायी गई वेबसाइट के अलावा इस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं – bseresults.telangana.gov.in. ये भी जान लें कि एग्जाम पास करने के लिए कैंडिडेट्स को हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे. अगर आपके इतने अंक नहीं आए हैं तो आप सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें नतीजे 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bse.telangana.gov.in पर.
  • यहां रिजल्ट लिंक दिया होगा. इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा.
  • इस पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – Telangana SSC Results 2023.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आएगी. इसे संभालकर रखें.
  • इस साल तेलांगना एसएससी बोर्ड परीक्षाएं 3 से 13 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी. रिजल्ट आज रिलीज हुआ है. 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद विदेश में करना चाहते हैं पढ़ाई तो पहले ये परीक्षा करें पास 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button