पीलीभीत: जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का आतंक, आबादी में घुसकर झोपड़ी उजाड़ी, ग्रामीणों में दहशत

हाथियों ने उजाड़ी झोपड़ी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा जमाए हाथी आतंक मचा रहे हैं। फसलों के बाद हाथी अब ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की आबादी में पहुंचकर झोपड़ियां उजाड़ने लगे हैं। शुक्रवार रात हाथियों ने एक ग्रामीण का झोपड़ीनुमा मकान उजाड़ दिया। वन विभाग के लापरवाही को देख ग्रामीण खुद मोर्चा संभालकर हाथियों को खदेड़ने में जुटे हैं।
कलीनगर तहसील के अंतर्गत शारदा नदी के पार बराही रेंज का लग्गा भग्गा का जंगल है। कई दिनों से करीब सात हाथी जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। रात होते ही जंगल से बाहर निकलकर फसलों को बर्बाद कर रहे थे। हाथी अब गांव ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के निकट पहुंचकर झोपड़ी भी उजाड़ने लगे। शुक्रवार रात चार हाथियों ने गांव निवासी संदेव सरकार के झोपड़ीनुमा मकान को उजाड़ दिया।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: जंगल से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया बाघ, थम गए राहगीरों के कदम