हॉस्पिटल में एडमिट हुए मलाइका अरोड़ा के पापा, मम्मी के साथ स्पॉट हुईं एक्ट्रेस
Malaika Arora Father Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर से एक टेंशन वाली खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस को हाल ही उनकी मां Joyce के साथ मुंबई में हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया है. खबरों की मानें तो मलाइका के पापा की तबीयत ठीक नहीं हैं वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं और एक्ट्रेस अपनी मां के साथ पापा से ही मिलने गई थीं. हालांकि एक्ट्रेस के पापा के हेल्थ अपडेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है.
हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए मलाइका अरोड़ा का वीडियो सामने आया है जिसमें वो मां के साथ हॉस्पिटल से बाहर निकलती हुई नज़र आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट टीशर्ट और ब्राउन लोअर पहना हुआ है और उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ है. वीडियो में एक्ट्रेस थोड़ी जल्दबाजी में नज़र आ रही हैं. हालांकि मलाइका या उनके परिवार के तरफ से अभी तक पापी की तबीयत को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.