रामपुर

एक माह के भीतर शुरू हो जाएगा शहर का सर्किट हाऊस : जेपीएस

Connect News 24

रामपुर। रामपुर शहर में 7.50 करोड़ रुपये की लारत से सर्किट हाऊस का निर्माण कराया गया है। इसका निरीक्षण करने के लिए बुधवार को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर बुधवार को यहां पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रामपुर शहर में लगभग 7.50 करोड़ रुपए की लागत से बने सर्किट हाउस का निर्माण कराया गया है। दोपहर करीब 12 बजे जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सांसद घनश्याम सिंह लोधी के साथ सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ललित कुमार से अधूरे कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ललित कुमार ने बताया कि विद्युत की वायरिंग और फर्नीचर की उपलब्धता होने के उपरांत सर्किट हाउस का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि धनराशि की उपलब्धता में समस्या आ रही है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल कैबिनेट मंत्री पीडब्ल्यूडी से टेलीफोन के माध्यम से सर्किट हाऊस की उपयोगिता और उसके संचालन की आवश्यकताओं के बारे में वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि वह जरूरी संसाधनों के लिए धनराशि उपलब्धता के लिएमांग पत्र भेजे, ताकि शासन स्तर से धनराशि जारी कराई जा सके। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सर्किट हाउस में विद्युत संबंधी जरूरी कार्यों एवं फर्नीचर आदि के लिए लगभग 1.40 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान एसपी अशोक कुमार शुक्ला, सीडीओ नंदकिशोर कलाल, नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा और भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के साथ अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button