शाहजहाँपुर

विवादित बयान स्वामी प्रसाद का नहीं बल्कि सपा सुप्रीमो का : राज्यमंत्री

Connect News 24

Controversial statement is not of Swami Prasad but of SP supremo: Minister of State

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा,भाज

शाहजहांपुर। एक दिवसीय भ्रमण पर जिले में आए खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के देवी-देवताओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला। कहा कि यह बयान स्वामी प्रसाद मौर्य का नहीं बल्कि अखिलेश यादव का है।

रोजा मंडी स्थित धान केंद्रों के निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राज्य मंत्री ने कहा कि सपा हमेशा रामभक्तों और कांवड़ियों पर प्रहार करती रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता नकार चुकी है। बयान का मकसद अखिलेश ही बता सकते हैं। समाजवादी पार्टी वर्ष 2017 और 2022 लगातार हार चुकी है। इससे पहले पार्टी जनप्रतिनिधियों, जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ राज्यमंत्री ने बैठक की। राज्यमंत्री ने बताया कि जनपद में पर्याप्त धान खरीद हो रही है। किसानों को बुलाया भी जा रहा है। किसान किन्हीं कारणवश पहुंच नहीं पा रहे हैं। हमारी सरकार किसानों की खुशहाली और तरक्की के लिए कार्य कर रही है। सरकार एमएसपी पर ज्यादा से ज्यादा धान खरीद करा रही है। धान खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे। शाम करीब पांच बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

रोजा मंडी में क्रय केंद्रों का लिया जायजा

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर रोजा मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मात्र 14 मिनट में आरएफसी के चार और एजेंसियों के दो केंद्रों का निरीक्षण निपटा दिया। राज्यमंत्री लखीमपुर खीरी से सीधे रोजा मंडी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आरएफसी तृतीय और चौथे केंद्र पर पहुंचकर धान तौल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पांचवें और छठे केंद्र पर पहुंचकर धान खरीद रजिस्टर देखा। केंद्र प्रभारी से जानकारी लेने के बाद दो एजेंसियों का निरीक्षण किया। 14 मिनट में निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। राज्यमंत्री ने धान केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्गत क्रय नीति के आधार पर कृषकों से नियमानुसार धान की खरीद सुनिश्चित की जाए एवं क्रय किए गए धान के सापेक्ष अनुमन्य धनराशि का भुगतान कृषकों के खातों में भुगतान निर्धारित 48 घंटे में किया जाए। इस मौके डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय, मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी आदि मौजूद थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button