रामपुर

Rampur: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय लगा करंट, घंटों रेत में दबाया युवक…घरेलू उपचार के बाद हालत सामान्य

Connect News 24

Rampur: Electrocution while charging battery erickshaw, youth buried in sand, Situation normal

सेफनी में रेत में दबाकर युवक का किया गया उपचार
– फोटो : संवाद

विस्तार

सैफनी नगर के एक मोहल्ले में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय चालक करंट लगने से झुलस गया। बेहोश होने पर परिजन उसे अस्पताल नहीं बल्कि घरेलू उपचार में लग गए। इसके बाद युवक की हालत सुधर गई। नगर के मोहल्ला सुरंग निवासी कृपाल सिंह (20) पेशे से ई-रिक्शा चालक है। बृहस्पतिवार दोपहर को अपने घर पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए तार जोड़ रहा था।

तार जोड़ते समय अचानक ई-रिक्शा में करंट दौड़ गया। उस दौरान चालक कृपाल सिंह करंट की चपेट में आकर झुलस गया और बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने उसे रेत में दबा दिया। कुछ तेज करंट नहीं लगने के कारण कुछ समय बाद युवक सामान्य हो गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button