बरेली

UP: चार साल में तीन शादियां… युवती ने झूठा प्यार जताकर तीनों दूल्हों को किया कंगाल, सिर पकड़कर रो रहे पीड़ित

Connect News 24

A robber bride married three times in four years in Bareilly

लुटेरी दुल्हन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक लुटेरी दुल्हन ने चार साल में तीन शादियां की। झूठा प्यार जताकर हर बार वह माल लूटकर फरार हो गई। बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर दो पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की।

इज्जतनगर के बिहारमान नगला निवासी इमरान ने बताया कि चार साल पहले भोजीपुरा की युवती से उनकी मुलाकात हुई। जान-पहचान बढ़ी तो उन्होंने युवती से निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवती ने रुपयों की मांग शुरू कर दी। शुरुआत में तो वह उसकी सभी ख्वाहिशें पूरी करता रहा पर बाद में उसे रुपये देना कम कर दिया। 

इसके बाद युवती उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। वर्ष 2021 में युवती उनके घर में रखे 35,000 रुपये और जेवर लेकर किसी के साथ चली गई। बाद में पता चला कि पहले ही युवती की शादी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वहां जाने पर पता चला कि युवती ने धमकाकर और रुपये लेकर पति को छोड़ दिया था।

इमरान ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर नोटिस आया तब उन्हें पता चला कि युवती ने उनके खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा लिखा दिया है। अब वह समझौते के लिए और रुपये मांग रही है। साथ में यह भी पता चला कि युवती ने चार साल में तीन शादियां की हैं। सात माह पहले उसने सलीम नाम के युवक से भी निकाह किया था। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button