रामपुर

Rampur: पट्टीकलां गैस बॉटलिंग प्लांट के पास कैप्सूल चालक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Connect News 24

Body of capsule driver found near Pattikalan gas bottling plant

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली स्वार की पुलिस चौकी मसवासी क्षेत्र अंतर्गत पट्टीकला बॉटलिंग गैस प्लांट के नजदीक रास्ते पर गैस कैप्सूल चालक का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक बिधना जाट अलवर संत राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

कैप्सूल चालक नरेश कुमार (45) पुत्र अमर सिंह बीते 29 जुलाई को बिलिंग गैस प्लांट बांधना लोनी जनपद गाजियाबाद से गैस से भरा कैप्सूल लेकर स्वार कोतवाली क्षेत्र के पट्टीकलां गांव स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट आये थे। 29 जुलाई को बॉटलिंग गैस प्लांट पट्टीकला में कैप्सूल खाली कर दिया था। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खाली कैप्सूल को प्लांट के नजदीक रास्ते पर साइड से खड़ा कर दिया था। सोमवार की देर शाम साथी चालकों के साथ वह खाना खाने के लिए स्थानीय ढाबे पर गए थे उसके बाद मंगलवार कि सुबह नरेश कुमार का शव गैस के प्लांट की दीवार के बराबर से गुजर रहे रास्ते के किनारे कैप्सूल के पास पड़ा मिला। सुबह लगभग पांच बजे उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखा तो वह ठिठक गए। शव मिलने की सूचना से आसपास लोगों की भीड़ लग गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button