बदायूं

बच्ची ड्रेसिंग टेबल में बंद: ढूंढते-ढूंढते घरवाले हो गए परेशान, पहुंचे पुलिस के पास; फिर इस हाल में मिली

Connect News 24

Five year old girl gets locked in the dressing table while playing in Budaun

परिजन की गोद में मासूम बिट्टो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे के मोहल्ला ठकुराइन होली चौक में एक बच्ची खेल-खेल में ड्रेसिंग टेबल में बंद हो गई। परिवार वाले करीब डेढ़ घंटे तक उसे ढूढ़ते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कोतवाली जाकर उसके लापता होने की सूचना दी तो पुलिस ने भी बच्ची की खोजबीन शुरू करा दी लेकिन बाद में बालिका ड्रेसिंग टेबल के अंदर बेहोश पड़ी मिली।

होली चौक निवासी राहुल शर्मा की पांच साल की बेटी बिट्टो बुधवार शाम अपने घर में खेल रही थी। खेल-खेल में बच्ची ड्रेसिंग टेबल में जाकर छिप गई लेकिन बाहर नहीं निकल पाई। कुछ देर बाद परिवार वालों का उस पर ध्यान गया तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उन्होंने आस-पड़ोस में उसे तलाश किया। जब कुछ पता नहीं चला तो परिवार वाले कोतवाली पहुंचे।

ये भी पढ़ें- रामगंगा का रौद्र रूप: बरेली में मीरगंज से फरीदपुर तक बाढ़ का कहर, 500 जमीन नदी में समाई; फसलें डूबी

मेले से कराया गया एनाउंस 

परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भी बच्ची की तलाश शुरू करा दी। पास में चल रहे मेले में एनाउंस कराया गया। चीता मोबाइल पुलिस ने उसे कस्बे में ढूंढना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटा तक परिवार वाले उसे तलाश करते रहे। 

बाद में उन्होंने अपने घर में बच्ची को तलाश किया। उन्होंने ड्रेसिंग टेबल खोलकर देखा तो उसमें बालिका बेहोश पड़ी मिली। परिवार वाले उसे नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। फिलहाल बच्ची ठीक है। उन्होंने बच्ची के मिलने की सूचना पुलिस को दे दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button