बरेली

धार्मिक कार्यक्रम में फूहड़ डांस: मंच पर नाच रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए चौकी प्रभारी; फिर हुआ ये

Connect News 24

Inspector stopped dance party at stage of religious program in bareilly

चौकी प्रभारी ने आयोजकों को दी चेतावनी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मेमोर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में महिला डांसरों को बुलाकर मंच पर ठुमके लगवाए जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात महिलाओं के फूहड़ डांस का एक वीडियो वायरल हुआ तो जानकारी पुलिस तक पहुंची। तब चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

चौकी प्रभारी ने मंच पर खड़े होकर बिना अनुमति के इस तरह का कार्यक्रम कराने को लेकर आयोजकों को जमकर फटकार लगाई और डांस पार्टी बंद करवा दी। बाद में खुराफातियों ने चौकी प्रभारी का वीडियो यह बताकर वायरल कर दिया कि वह अभद्र भाषा में बात और गालीगलौज कर रहे हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button