बरेली

मौत का खेल:नाग पंचमी के मेले में गले में सांप डालकर करतब दिखा रहा था जुनैद, डसने से गई जान

Connect News 24

Youth dies of snake bite at Nag Panchami fair in Bareilly

सांप के साथ करतब दिखाना जुनैद को पड़ा भारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज में नाग पंचमी के मेले में सांप को गले में लपेटकर करतब दिखाना एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। करतब दिखाते वक्त सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से करतब देख रहे लोग हैरान रह गए। 

रिछोला किफायतुल्ला गांव का रहने वाला युवक जुनैद (25) सांप पकड़ने में माहिर था। रविवार को वह गांव में लगे नाग पंचमी के मेले में सांप को गले में लपेटकर करतब दिखा रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके हाथ में डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। 

नकारी पर परिवार वाले उसे घर लेकर गए। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की जगह घर पर ही उसका उपचार शुरू कर दिया। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक कराते रहे। थोड़ी देर बात जुनैद की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध है। 

सर्पदंश से महिला की मौत

शाही थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में सर्पदंश से देवकी (50) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह रविवार को सुबह के समय अपने घर में झाड़ू लगा रहीं थी। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। जानकारी पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में दो बेटे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button