पीलीभीत

Pilibhit News: रात में हटाया बैनर, क्लीनिक पर जड़ा ताला

Connect News 24

– शनिवार को हुई थी प्रसूता की मौत,

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए चिकित्सक ने रातों-रात दीवार पर लगे बैनर हटाकर क्लीनिक पर ताला जड़ दिया।

माधोटांडा के युवक की पत्नी की प्रसव के बाद शनिवार को मौत हो गई थी। उसका माधोटांडा के ही क्लीनिक में उपचार किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी। बरेली पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया था। मामले में परिजन ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था, लेकिन देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

मामला सुर्खियों में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के संज्ञान में आया। कार्रवाई की भनक लगते ही चिकित्सक ने क्लीनिक की पहचान ही मिटा दी। शनिवार देर रात दीवार समेत अन्य स्थान पर लगे बोर्ड और बैनरों को हटवाकर क्लीनिक पर ताला जड़ दिया गया। रविवार को अस्पताल का बैनर हटा देखा तो लोगाें में तरह-तरह चर्चा होने लगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button