रामपुर

मौसम का मिजाज: रामपुर में जमकर बरसे बदरा, लोगों को गर्मी से मिली राहत, शहर में जलभराव की देखिए तस्वीरें

Connect News 24


जिले में सोमवार जमकर बारिश हुई। ऐसे में भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को काफी हद तक सुकून मिला। फसलों के लिहाज से भी यह बारिश अच्छी बताई जा रही है। बीते कुछ दिनों से आसमान में बादल डेरा तो जमाए थे लेकिन उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हो रही थी। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।



दिन में निकल रही तेज धूप और बूंदाबांदी से पैदा हो रही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब खौद क्षेत्र में बारिश की शुरु हुई। इसके बाद बादलों ने शहर की ओर रुख किया और फिर दोपहर में एक बजे के आसपास यहां पर भी झमाझम बारिश शुरू हो गई।


तकरीबन आधा घंटा तक बादल खूब बरसे। ऐसे में शहर में कचहरी रोड, सिविल लाइंस, गांधी समाधि, कोसी मंदिर की तरफ पानी भरा नजर आया। पानी भरने से वाहन चालकों को गुजरने में परेशानी हुई। शहर के कई मोहल्ले में निचले इलाकों में पानी भर गया।


इससे लोग परेशान हुए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने 24 अगस्त तक इसी प्रकार का मौसम रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि बारिश से धान व गन्ने की फसल को फायदा है। जिले में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  


रामपुर के अलावा मुरादाबाद, अमरोहा समेत अन्य जगहों पर जमकर बारिश हुई। इससे नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया। अमरोहा में बारिश से बाढ़ वाले इलाकों के लोग परेशान रहे। 



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button