बरेली

मंडप से भागा दूल्हा: दुल्हन बनी प्रेमिका ने 20 किमी पीछा कर पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Connect News 24

bride caught groom after chasing for 20 km who ran away from wedding hall in bareilly

आगे-आगे दूल्हा… पीछे-पीछे दुल्हन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दूल्हा बना युवक अपनी शादी के मंडप से भाग गया। उसकी शादी मंदिर में प्रेमिका से हो रहा थी। इसी बीच वह बहाना बनाकर मंडप से चला गया। इस पर दुल्हन बनी प्रेमिका ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। काफी देर तक बीच सड़क पर ड्रामा हुआ। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। 

जानकारी के मुताबिक बरेली के पुराना शहर की रहने वाली युवती का ढाई साल से बदायूं जनपद के बिसौली के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए उसकी शादी कराने को तैयार हो गए। युवती ने भी प्रेमी को शादी के लिए राजी कर लिया। 

न मैं हारी, न तुम जीते: पत्नी बोली- मैंने गलती मानी…तुम भी मानो; पति ने लगा लिया गले, दूर हुए शिकवे गिले

रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं। युवती सजधज कर दुल्हन बनी। फेरे लेने के लिए मंदिर में सजाए गए मंडप में आई। यहां अचानक प्रेमी का दिमाग घूम गया। वह प्रेमिका से खुद को सजने-संवरने और अपनी मां को बुलाने की बात कहकर मंडप से चला गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button