बरेली

Bareilly News: बरात में डांस के दौरान फायरिंग, पांच लोगों को छर्रे लगे

Connect News 24

बरेली। बरात में डांस के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में पांच लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। एक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने वाले एक आरोपी के खिलाफ सुभाषनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सुभाषनगर के मोहल्ला वीर भट्टी निवासी मदनलाल की पुत्री की शादी थी। बरात क्षेत्र से ही आई थी। बरात चढ़ने के दौरान डांस हो रहा था तभी हर्ष फायरिंग की गई। इसमें नेहा, सलोनी, मन्नू, मिलन और रूपेश को छर्रे लग गए। छर्रे लगने के बाद नेकपुर गौंटिया निवासी रूपेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी लोगों का घर पर ही उपचार करा दिया गया।

सुभाषनगर थाना पुलिस को हर्ष फायरिंग की सूचना मिली तो जांच पड़ताल की गई। पता चला कि मदनलाल के दामाद डिंपी ने गोली चलाई थी। सुभाषनगर थाने के दरोगा वीरेंद्र सिंह की ओर से डिंपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

– बारादरी के पीलीभीत बाईपास स्थित आरिश लॉन में हुई हाईप्रोफाइल शादी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। फायरिंग में बानखाने के युवक की मौत हो गई थी। घरवाले ग्यारह दिन तक छिपाकर युवक का इलाज कराते रहे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना चल रही है, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। सूत्रों के मुताबिक वादी पक्ष से समझौता कर किसी दूसरे शख्स को आरोपी बनाने की तैयारी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button