बाहरवाली के साथ था घरवाला: आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए दोनों, आग बबूला पति पत्नी के पीछे तेजाब लेकर दौड़ा

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में महिला ने अपने पति को घर में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे बौखलाए पति ने पत्नी पर तेजाब डालने का प्रयास किया। किसी तरह उसने खुद को बचाया। पीड़िता ने पति के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस पर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार कराने का भी आरोप लगाया है।
किला थाना क्षेत्र के छीपी टोला निवासी युवती की शादी दिल्ली के युवक से 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति हरियाणा की शराब तस्करी कर दिल्ली में बेचता है और लड़कियों को फंसाकर उनसे देह व्यापार कराता है।
ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel: सुरंग में फंसे मंजीत का फोटो देख रो पड़ती हैं मां, एसडीएम से बोलीं- मेरा बेटा कब आएगा साहब



