बरेली

सिर काटकर खेत में रखा: निन्हा से बहुत नफरत करता था हत्यारा… संघर्ष के मिले निशान; पांच मीटर तक फैली थी घास

Connect News 24

Brutally murdered in Bareilly killer hated young man very much grass was spread in five meter field

Bareilly Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना इलाके में मझौआ रोड किनारे खेत में एक युवक की गर्दन काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। गर्दन 50 मीटर दूर दूसरे खेत में रख दी गई थी। शव के पास खेत में पेड़ कटे पड़े थे। मृतक की बहन ने इसी खेत के बटाईदार दिनेश मौर्य समेत दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट कराई है।

निन्हा को बेरहमी से मारने वाला हत्यारा उससे बेहद नफरत करता था। मौके पर पेड़ कटा पड़ा होने की वजह से निशाने पर आए दिनेश मौर्य को पुलिस ने हिरासत में तो ले लिया पर उसकी संलिप्तता को लेकर कोई साक्ष्य नहीं तलाश सकी। निन्हा की गतिविधियों और व्यवहार की जानकारी जुटाकर पुलिस सही वजह और हत्यारोपियों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Murder: युवक की निर्ममता से हत्या, सिर काटकर खेत में रखा… धड़ पेट के बल जमीन पर पड़ा मिला, देखकर दहल उठे लोग

जिस खेत में शव मिला, उसके मालिक हरीराम गंगवार गन्ना समिति के कई बार चेयरमैन रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं, जो बड़े घरानों में ब्याही हैं। हरीराम की मृत्यु के बाद खेत व अन्य संपत्ति भी बेटियों के नाम आई है। वे बटाई पर दिनेश मौर्य से खेती कराती हैं। कुछ और भी बटाईदार हैं। जिस हिस्से में शव मिला, वह हिस्सा भी दिनेश के बजाय दूसरा बटाईदार देखता है।

निन्हा की निर्मम हत्या से पुलिस व ग्रामीण भी हैरत में है। हत्यारे एक से ज्यादा रहे होंगे, क्योंकि इनके बीच संघर्ष के निशान मिले हैं। यूकेलिप्टस का एक पतला पेड़ रात का ही कटा पड़ा था। वहीं पांच मीटर खेत में घास इस तरह फैली थी, जैसे यहां गुत्थम गुत्था की गई हो।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button