प्रेमी ने दिया धोखा: झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी के लिए रख दी ये शर्त

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ घूमने फिरने लगा, लेकिन जब शादी की बात चली तो युवक के परिजनों ने दहेज की मांग कर दी। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धक्के देकर भगा दिया। युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी बड़ी बहन की ससुराल मठ लक्ष्मीपुर में है। बहन के चचेरे देवर करन ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों घूमने-फिरने लगे। इसकी भनक दोनों परिवार के लोगों को लग गई। युवती की मां 20 अगस्त को अपने परिजनों और रिश्तेदारों को साथ लेकर उसके घर शादी की बात पक्की करने गई।



