रामपुर

Rampur News: सम्मेलन में यादव समाज के मेधावियों को किया सम्मानित

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद कस्बे के बिलारी रोड स्थित एक लॉन में रविवार को अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने समाज की एकता और शिक्षा पर जोर दिया। साथ समाज के मेधावियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद वीरपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि असमौली विधानसभा से सपा विधायक पिंकी यादव ने राधा-कृष्ण चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों व वक्ताओं ने समाज की एकता और शिक्षा पर जोर दिया। पूर्व सांसद ने यादव समाज का विस्तृत इतिहास समझाया और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। असमोली विधायक पिंकी यादव ने यादव समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इसके बाद पूर्व सांसद वीरपाल सिंह और असमौली विधायक ने पीसीएस जे में चयनित होने वाली पटवाई निवासी अनामिका को सम्मानित किया। साथ ही हिमांशु यादव, अंश यादव ताइक्वांडो चैंपियन, कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव, आशुतोष यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक हरज्ञान सिंह यादव, बृजपाल सिंह यादव, मेघराज यादव, उमेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, रामौतार यादव, मुकुट सिंह यादव, निधि गोपाल यादव, सहसंचालक प्रेमपाल यादव रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button