अश्लीलता करने वाले थानेदार का काला चिठ्ठा: लड़कियों को भेजता था गंदे मैसेज, न्यूड होकर करता था वीडियो कॉल

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निलंबित किए गए पीलीभीत के घुंघचाई थाने के एसओ राजेंद्र सिंह सिरोही पर अश्लील हरकतें करने के पहले भी आरोप लगते रहे हैं। बरेली के भमोरा थाने में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही की शिकायत पर भी वह लाइनहाजिर हुआ था। बारादरी थाने में मंगलवार को दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक थानेदार शिकायत करने वाली महिला के अलावा कई और लड़कियों को भद्दे मैसेज व कॉल कर रहा था।
राजेंद्र सिंह सिरोही उपनिरीक्षक होने के बावजूद अफसरों की कृपा से लगातार थानेदार का प्रभार देख रहा था। ऐसा भी तब हो रहा था, जब महिलाओं से अश्लील हरकतों के मामले में वह आरोपी रहा है। तत्कालीन एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के समय वह भमोरा थाने में प्रभारी के रूप में तैनात था।
महिला सिपाही भी लगा चुकी है आरोप
सीओ आंवला दीपशिखा तब वहां ट्रेनी के रूप में उनके समकक्ष काम कर रही थीं। सीओ से उसकी तनातनी की चर्चा उन दिनों आम रही थी। इस बीच एक महिला सिपाही ने उस पर भद्दे मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। गलत तरीके का व्यवहार करने और कुछ व्हाट्सएप मैसेज के साक्ष्य लेकर सिपाही ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने राजेंद्र सिंह सिरोही को लाइनहाजिर कर दिया।
यह भी पढ़ें- धोखेबाज प्रेमी: शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, अब प्रेमिका को छोड़ दूसरी युवती से कर रहा शादी