बदायूं: जूनियर हाईस्कूल में फंदे से लटका मिला किशोर, बेटे का शव देख फफक पड़े बूढ़े पिता

किशोर का शव उतारते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली कस्बे के जूनियर हाई स्कूल परिसर में किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मंगलवार सुबह लोग जब टहलने निकले तो स्कूल परिसर में शव लटकता देख हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन स्कूल पहुंचे। बेटे का शव देख बूढ़े पिता फफक पड़े। उन्होंने कांपते हाथों से ग्रामीणों की मदद बेटे का शव नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसौली के मोहल्ला कुम्हारन गली का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर प्रशांत पाठक सोमवार शाम से लापता था। परिवार वालों का कहना है कि वे लोग देर रात तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन प्रशांत का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह लोगों ने जूनियर हाई स्कूल परिसर में उसका शव फंदे से लटका देखा। तब परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही किशोर के परिवार वाले और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, तलवारें लहराईं



