बरेली

8:30 मिनट के वीडियो से साफ हो रही बवाल की तस्वीर

Connect News 24

बरेली। कांवड़ जुलूस के दौरान हुए बवाल का 8:30 मिनट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कांवड़ जुलूस की सुरक्षा में लगे सिपाही ने बनाया है। अधिकारियों ने पूरी यात्रा की वीडियोग्राफी करने के लिए पहले से ही सिपाहियों को सतर्क किया था। इस वीडियो से बवाल के शुरू होने की तस्वीर काफी हद तक साफ हो रही है।

वीडियो में 3.50 से 5.40 मिनट के बीच में साफ दिख रहा है कि किस तरह बवाल शुरू हुआ। शुरू में झांकी वाला वाहन इबादत स्थल के पास से मुड़ता हुआ दिखता है। इसके पीछे कई साउंड बॉक्स रखे हैं। साथ ही युवा पीछे से सुरमई रंग का गुलाल उड़ाते हुए चल रहे हैं। कोई पंखा चलने की स्थिति भी दिखाई दे रही है। इसी पंखे की वजह से मुड़ते हुए वाहन के पीछे से गुलाल इबादत स्थल की ओर जाता हुआ दिख रहा है। यह इबादत स्थल के सामने खड़े लोगों को नागवार गुजरता है।

इस दिशा से कोई आवाज देकर आगाह करता है कि इधर गुलाल न फेंके। फिर इबादत स्थल की ओर से एक-दो पत्थर आते हैं। देखते-देखते पत्थरों की संख्या बढ़ती है। फिर दोनों ओर से पथराव शुरू हो जाता है। पुलिस मौके पर मौजूद दिखती है। कभी एक तो कभी दूसरे पक्ष को समझाती है पर लोग बेकाबू हो जाते हैं। इस वीडियो और अन्य सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद यह बात सामने आई कि रविवार को हुए बवाल में मुख्य तौर पर खुराफात को अंजाम देने वाले गिनती के ही लोग हैं। हालांकि अब सौ से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज होने और नामजदगी बढ़ने के साथ सैकड़ों लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से इसका खामियाजा भुगतेंगे। फुटेज के आधार पर पुलिस नामजदगी व कार्रवाई कर रही है।

-दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। वीडियो से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संलिप्त मिले अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। -राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button